रतलाम | नोटबंदी लोकप्रिय नहीं लोकहित का कदम है। ऐसे परिणाम देर से आते हैं। कांग्रेस अधीर हो रही है। एक साल में ही आरोप लगाने लगी है। नोटबंदी का उद्देश्य काले धन पर चोट करना और डिजिटलाइजेशन की ओर कदम बढ़ाना है।
यह बात राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा नोटबंदी को लेकर कांग्रेस में बौखलाहट है। इसलिए नोटबंदी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। नोटबंदी से कश्मीर में आतंकवाद और छत्तीसगढ में नक्सलवाद की घटनाओं में कमी आई है। नोटबंदी के कारण डिजिटलाइजेशन बढ़ रहा है। इससे साढ़े 26 फीसदी इनकम टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी है।

दुनिया की दूसरे नंबर की इकोनॉमी बनेगा भारत- विधायक काश्यप ने कहा कैशलेस इकोनॉमी भारत का भविष्य है। 2030 तक दुनिया की दूसरे नंबर की इकोनॉमी बनेगा देश। नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय आदि मौजूद थे।