पंडित दिनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष में अल्पकालीन कार्य विस्तार योजना के तहत् विधायक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप एवं महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने वार्ड क्रमांक 26 में भ्रमण कर जनसंवाद किया। इस दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

जनसंवाद में विधायक श्री काश्यप ने कहा कि पं. दिनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास सरकार कर रही है। शहर में चौतरफा विकास हो रहा है। बीते 4 सालों के दौरान 1500 करोड़ के कार्य आरम्भ हुए हैं। इससे रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। उन्होंने शासन की कई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पं. दिनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को सभी योजनाओं में महत्व दिया गयाह है। कार्यक्रम को महापौर डॉ. यार्दे ने भी संबोधित किया। उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में जनसम्पर्क किया। क्षेत्रवासियों ने इस दौरान फुलमालाओं से स्वागत किया। क्षेत्रवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। वार्ड पार्षद मंगल लोढ़ा, मनोहर पोरवाल, विश्वमोहन लोढ़ा, संतोष पोरवाल, राकेश परमार, गोपाल शर्मा, सुरेश पापटवाल, मुबारिक शैरानी, मोहनलाल धबाई, रामचन्द्र डोई, लक्ष्मीनारायण गेहलोत, गणपतलाल भाटी, ओमप्रकाश मकवाना, परमानंद पहलवान, नारायणदास बैरागी, मुरलीधर गुर्जर, हितेश रजवाड़िया,करणसिंह पंवार, शांतिदास बैरागी, जगदीश पांचाल, कन्हैयालाल तंवर, घनश्याम देराश्री, बालु दाभाड़े, मोहन सेंववाला,छगनलाल भजीयावाला, अमरीबाई, सीताबाई, सुनील माली, आशीष माली, रमेश पंचाल, कला बाई, रंभाबाई, रेखा बाई, शांति बाई, मांगीबाई, पुष्पा बाई, धापु बाई, बद्रीलाल पांचाल, ओमप्रकाश मकवाना, भेरूसिंह, प्रकाश प्रजापत, घनश्याम कियावत, राजेन्द्रसिंह, राजु भाई, सन्नी, हर्षित, कपिल, नन्दकिशोर आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार वार्ड क्रं 39 में भी भ्रमण किया गया। श्री कान्हसिंह चौहान ने घर-घर जाकर शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।