मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले की आंगनवाड़ियों में गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 13 मार्च को आंगनवाड़ियों में उन बालिकाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से परिचित करवाया गया जो इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करने जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बालिकाओं की मतदान से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।