एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा एसोसिएशन की आल इंडिया एक्शन कमेटी ने 25 अप्रैल से तीन दिन बंद का आह्वान किया है। लेकिन प्रदेश का सराफा बाजार चालू रहेगा। मप्र सराफा एसोसिएशन ने फिलहाल बंद नहीं करने का फैसला लिया है।

बजट में केंद्र सरकार ने गहनों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। इससे सराफा व्यापारी नाराज हैं। व्यापारी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ व्यापारी 2 मार्च से हड़ताल पर थे। हड़ताल 42 दिन चली और स्थगित कर दी। अब ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन कमेटी ने सोमवार से हड़ताल का ऐलान किया है। प्रदेश के व्यापारी इसमें शामिल नहीं होंगे।

मध्यप्रदेश में बंद नहीं होगा, कुछ संगठन भ्रम फैला रहे हैं

आल इंडिया एक्शन कमेटी ने तीन दिन बंद का ऐलान किया है। लेकिन मप्र का सराफा बाजार बंद नहीं होगा। 25 से 27 अप्रैल के बीच प्रदेश में कारोबार बंद नहीं किया जाएगा। कुछ व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद का भ्रम फैलाया जा रहा है जो गलत है। प्रदेश का सराफा बाजार चालू रहेगा। हुकुम सोनी, अध्यक्ष मप्र सराफा एसोसिएशन

इसलिए कोई फैसला नहीं

2 मार्च से 42 दिन की हड़ताल के बाद बाजार खुलना। इतने दिन बाद बाजार खुला है और बाजार खुले अभी 13 दिन ही होना।

अभी तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। यह आगे भी बढ़ सकती है। इससे प्रदेश सराफा एसोसिएशन द्वारा वैट एंड वाच की स्थिति में है।

एक्शन कमेटी द्वारा 13 दिनों से मप्र सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कोई संपर्क नहीं करना।

इसलिए कर रहे हड़ताल

सोमवार से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। इसमें आम बजट को लेकर चर्चा होगी। कांग्रेस ने व्यापारियों से यह मुद्दा संसद सत्र में उठाने का आश्वासन दिया था। कांग्रेस तो यह मुद्दा उठाएगी ही साथ ही व्यापारी भी हड़ताल कर सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। इससे कमेटी ने हड़ताल का ऐलान किया है।

By parshv