रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री दीपक जोशी ने कालका माता मंदिर प्रागण में शुक्रवार को आयोजित रंगारग कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्जवलन कर मराठी लोक उत्सव जत्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने मालवा और मराठी संस्कृति के मिलन को सामाजिक समरस्ता का नाम दिया। कार्यक्रम में सास्कृतिक प्रस्तुतिया दी गई, जनप्रतिनिधियो द्वारा मेलें मे मराठी व्यंजन का लुत्फ उठाया गया।

कार्यक्रम मे विधायक शहर चेतन्य काश्यप विधायक जावरा डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, विधायक सैलाना श्रीमति संगीता चारेल, महापौर डॉ. सुनिता यार्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा, पार्टी अध्यक्ष कान्हसिंह चैहान, मिलिन्द करन्दीकर, डॉ. संजय वातें, विरेन्द्र कुलकर्णी, प्रदीप उपाध्याय, जयवन्त पाटिल, श्री बोरकर गोविन्द काकानी, स्थानीय जनप्रतिनिधी, पार्षदगण, एसआईसी सदस्य, श्री बोरकर आदि उपस्थित रहें।