रतलाम स्वच्छता अभियान समिति द्वारा रविवार को स्वच्छता अभियान साइकल रैली निकाली। स्वच्छता का संदेश देने के लिए निकाली रैली चांदनीचौक स्थित गणेश मार्केट से सुबह 9 बजे शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस चांदनीचौक पहुंची। रैली का आयोजन महापौर डॉ. सुनीता यार्दे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित व एडवोकेट किशोर मंडोवरा थे।

शुभारंभ पर समिति अध्यक्ष अनोखीलाल कटारिया ने स्वच्छता अभियान की जागरूकता के लिए अब तक िकए कार्यों के बारे में बताया। वहीं नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। महापौर ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहभागिता करने की अपील की। अशोक जैन लाला, सूरजमल टांक, रक्षिता सांकला, नवनीत सोनी, विनोद सोनी आदि ने साइकिल चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली में जैन कन्या, उत्कृष्ट विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कटारिया ने बताया 29 जनवरी को सुबह 8.30 बजे चांदनीचौक से साइकिल रैली निकाली जाएगी।

By parshv