बाल कल्याण समिति रतलाम द्वारा गुरूरामदास स्कूल का भ्रमण कर बालिका अलीना के संबंध में जानकारी ली गई समिति अध्यक्ष डॉ. रचना भारतीय सदस्य के.एन. जोशी, जीवराज पुरोहित विरेन्द्र कुलकर्णी, द्वारा संस्था के स्टाफ से चर्चा की गई समिति सदस्य एक घंटे तक स्कूल में रहकर बच्चों को दी जा रही सुविधा का अवलोकन किया। बालिका अलीना के माता पिता द्वारा समिति को दिए आवेदन के संबंध में यह कार्यवाही की गई।
समिति द्वारा स्थानीय बालगृह का निरीक्षण किया सदस्यों द्वारा बालगृह में निवासरत बालकों से चर्चा कर उनकी सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। बालगृह में 30 आवासीय बालक निवासरत है। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी उपस्थित रही।