शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमेष मिश्रा, डी आई जी धर्मेंद्र चौधरी, एस पी अमित सिंह, कान्हसिंह चौहान, मनोहर पोरवाल, पूर्णिमा शर्मा, अनिता कटारा, शहर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, जिला समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र ऋषिकुमार त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव तहसीलदार रतलाम, शिक्षक संघ अध्यक्ष सत्यजीत भट्ट, ईश्वरी प्रजापति ब्रम्हकुमारी संस्था की सवितादेवी की उपस्थिति में सामूहिक सूर्य नमस्कार विद्यार्थियों ने किया। इस अवसर पर वन्दे मातरम तथा मध्यप्रद्रेश गान का गायन किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने आकाशवाणी पर अपने उदबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि युवा वह है जिसके पैरों में गति हो, सीने में आग हो, आंखों में सपने हो और सपनों को साकार करने के लिए स्वस्थ्य शरीर आवश्यक है। सूर्य नमस्कार के व्यायाम से नई शक्ति और ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए सूर्य नमस्कार करना चाहिए। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार एवं प्राणायम के तीन चक्र सम्पन्न किए गए हैं। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के संदेश उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति करो के संदेश पर युवाओं को अमल करना चाहिए और छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। युवाओं के प्रयास से श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया जा सकता है, कार्यक्रम के अंत में आभार जिला समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र ऋषिकुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किया।