रतलाम | हाल ही में हुए मावठे से गेहूं की फसल को फायदा है। किसानों की माने तो इससे गेहूं की फसल की ग्रोथ अच्छी होगी। केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य केंद्र पर गेहूं खरीदी का मूल्य तय कर दिया है। इस बार किसानों को 75 रुपए ज्यादा मिलेंगे। उनका गेहूं 1525 रुपए क्विंटल में खरीदा जाएगा। इस साल कृषि विभाग का 1.84 लाख हेक्टेयर में बोवनी का लक्ष्य था। एक लाख हेक्टेयर गेहूं का रकबा रखा था। कृषि उपसंचालक के.एस. खपेड़िया के अनुसार वर्तमान में फसल अच्छी स्थिति में है।

इधर कोहरे व ओस के कारण बिजली कंपनी के दो फीडर में मंगलवार रात अचानक फाल्ट हो गए। इससे कई कॉलोनियों की बिजली घंटों बंद रही। जो सुबह आई। इसके बाद सुबह 2 लाख 20 हजार वाल्ट की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे फिर बाजार क्षेत्र में बिजली बंद हो गई।

फाल्ट से घंटों बिजली बंद

बिजली बंद होने से पेयजल व्यवस्था गड़बड़ा गई। धोलावड़ डेम के इंटकवेल के पंप सहित अन्य पंप बंद हो गए। एक घंटा पंप बंद रहने से जहां सुबह 6 से 8 बजे के बीच सप्लाई होता है वहां 8 बजे सप्लाई किया। निगम के सहायक यंत्री एस.एल. चौहान ने बताया 10.45 बजे तक वितरण कर दिया था।

पेयजल व्यवस्था प्रभावित

स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा देरी से आदेश जारी करने से बुधवार को नए समय के मुताबिक स्कूल नहीं खुल पाए। बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। डीईओ ने बुधवार को लिखित आदेश जारी किए हैं ताकि गुरुवार से स्कूली शिक्षा विभाग के नए समय सुबह 10 बजे बाद स्कूल खुल सकें।

By parshv