मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में 26 मई को रतलाम में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा आज संभागायुक्त श्री एम.डी. ओझा तथा आई.जी. श्री राकेश गुप्ता ने लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री अमितसिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।