मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 11 जुलाई को जिले के जावरा में प्रस्तावित भ्रमण एवं ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आज विधायक जावरा डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय तथा कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने जावरा में स्थल निरीक्षण किया।
इस दौरान श्री कान्हसिंह चौहान, अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुन्देला तथा एएसपी डॉ. राजेश सहाय, एसडीएम जावरा श्री वीरसिंह चौहान आदि उपस्थित थे। जावरा में स्थानीय कालेज ग्राउण्ड सभास्थल तथा हवाई पट्टी स्थलों का निरीक्षण किया गया।