ग्रीष्म ऋतु के मद्दे नजर रतलाम कृषि उपज मण्डी महु रोड़ पर किसानों के लिए आज शीतल छाछ की व्यवस्था की गई। मण्डी में चना, सरसों एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य जारी है। कृषकों के लिए कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर छांछ, पेयजल व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है।