र|ेश्वर में रविवार रात तीन स्थानों पर चोरी हुई। शिवधाम कॉलोनी में सूने मकान का दरवाजा तोड़कर चोर चार तोला सोना, दो सौ ग्राम चांदी, पांच हजार रुपए तथा सामने के मकान के बाहर रखी मोटरसाइकिल ले गए। कॉलोनी के आगे एक मकान से मोबाइल भी चोरी हुआ है। स्टेशन रोड थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज किया।

निजी फोन कंपनी में पेटलावद के टेरेटरी मैनेजर राकेश कटकानी ने बताया शनिवार को नाना सागरमल जैन के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मां प्रभादेवी, प|ी अस्मिता, बेटे अर्चित व बेटी अचीरा के साथ उन्हेल गए थे। सोमवार सुबह मेमू ट्रेन से लौट रहे थे। पड़ोसी विजय जैन तथा मदन यादव ने मोबाइल पर चोरी की सूचना दी। घर पहुंचने पर देखा नकूचा तोड़ने के प्रयास में चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर सामान बिखरा हुआ था। अालमारी के लॉकर से सोने की सात अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ टॉप्स, चार जोड़ चांदी की पायजेब, चांदी के 10 सिक्के तथा पांच हजार रुपए गायब थे। घटना में चार तोला सोना, 200 ग्राम चांदी चोरी गई। कटकानी ने बताया घर में घुसे चोर ड्राइंगरूम से एलईडी टीवी भी ले गए जो र|ेश्वर मंदिर में पेड़ के नीचे मिली। राकेश के मकान के सामने सुरेंद्रसिंह डोडियार की बाइक (एमपी 43 डीएल 0780) भी कॉलोनी में आए चोर उठा ले गए। शिवधाम कॉलोनी के पास कंचन गार्डन के सामने रहने वाले निगमकर्मी रामचरणसिंह चौहान ने बताया चोरों ने बाहर रखी बाइक का ताला तोड़ने की कोशिश की। खिड़की से हाथ डालकर मोबाइल निकाल लिया। मां लालकुंवर ने शोर मचाया तो चोर मोबाइल की दो सिम फेंककर भाग गए।

By parshv