12 नवंबर को रतलाम में निकाली जाने वाली रैली को लेकर श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व सपाक्स संगठन की बैठक सरसी में हुई। नई कार्यकारिणी को लेकर सदस्य बनाए गए।
रैली के संबंध में चर्चा की गई और उसे सफल बनाने की अपील की। प्रदेशाध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर, अभा क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष हमीरसिंह राठौर, निर्मलसिंह उपरवाड़ा, धीरजसिंह सरसी, श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह बरखेड़ी सहित लोकेंद्रसिंह पाताखेड़ी, संदीपसिंह बोरदा, कुलदीपसिंह डोडियाना, सपाक्स जिलाध्यक्ष परीक्षित पुरोहित, राजेंद्रसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे। संचालन महेंद्रसिंह सोलंकी ने किया। आभार देवेंद्र प्रतापसिंह ने माना।