म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री भुजबलसिंह अहिरवार सोमवार को रतलाम आए। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाऊस पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण हेतु राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
श्री अहिरवार ने बताया कि समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यह भी बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अजा वर्ग के युवाओं को वित्त पौषित किया जाकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।