प्रभारी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एक आदेश जारी कर जिला पंचायत के लेखापाल श्री महेन्द्र शर्मा को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत रतलाम में संलग्न किया है । श्री शर्मा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) संबंधी कार्यों हेतु जनपद पंचायत रतलाम में संलग्न किए गए हैं, वे प्रतिदिन संबल योजना में किए गए कार्यों की रिपोर्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम को प्रेषित करेंगे।

श्री शर्मा के विरुद्ध शिकायतों की जांच हेतु श्री वर्मा नियुक्त
जिला पंचायत के लेखापाल श्री महेन्द्र शर्मा के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मौखिक एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों की जांच हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रतलाम श्री दिनेश वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एक आदेश जारी कर श्री दिनेश वर्मा को निर्देशित किया है कि वे शिकायतों की जांच सात दिवस में करके विस्तृत रिपोर्ट एवं प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।