माह की प्रथम तारीख 1 फरवरी को कलेक्टरेट कार्यालय में वंदे मातरम् का गायन हुआ। सीईओ जिला पंचायत सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, सुश्री निशा डामोर, एसडीएम रतलाम शहर श्री प्रवीण फुलपगारे की उपस्थिति में जिला अधिकारियो-कर्मचारियों ने वंदे मातरम् के साथ-साथ राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान का भी गायन किया।