संत कंवरराम सिंधु नगर में विधायक निधि से बनने वाले नए खेल मैदान का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। अध्यक्षता महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी व संत कंवरराम गृह निर्माण समिति अध्यक्ष हीरालाल करमचंदानी थे। खेल मैदान के लिए विधायक निधि से 24.50 लाख रुपए दिए हैं। शिलालेख का भी अनावरण किया। खेल मैदान में बाउंड्रीवाल के साथ एक कमरा एवं सुविधा घर भी रहेगा।

मैदान पर कबड्डी, खो-खो आदि को प्रोत्साहित किया जाएगा। क्रीड़ा भारती के जरिए प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर डॉ. यार्दे ने कहा विधायक काश्यप ने बच्चों को खेल मैदान से जोड़ने के लिए खेल चेतना मेला की अभूतपूर्व उपलब्धि दी है। उनकी निधि से बन रहा यह मैदान भी प्रतिभाएं निखारेगा। विरियाखेड़ी स्थित सभागृह में हुए समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पार्षद मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, राकेश मिश्रा, भगतसिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष हीरालाल करमचंदानी ने आभार माना।