विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। बीट द प्लास्टिक पोलिथीन थीम विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन स्कूल पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्र तथा निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह उपस्थित थे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर वरधानी तथा संस्था प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री ओ.पी. मिश्र तथा डॉ. मुनीन्द्र दुबे थे।