कृषि विज्ञान केंद्र व किसान कल्याण, कृषि विभाग रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इसमें 627 कृषकों ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी एस.वी. शर्मा ने किसानों को मिट्टी के पोषक तत्व व उसकी उर्वरा क्षमता बढ़ाने की जानकारी दी। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे गए। डॉ. बरखा शर्मा, कार्यक्रम सहायक डॉ. डी.आर.पचौरी ने कहा कि किसानों को जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए।
अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़, सांसद प्रतिनिधि रतनलाल लाकड़, जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़, जिला पंचायत सदस्य चांदनी जैन, पिपलौदा जनपद सदस्य नारायणसिंह थे। परियोजना संचालक के.सी.वास्के, उप परियोजना संचालक के.एस. गोयल, अनिल उपाध्याय, निरंजन राठौर, मुकेश परिहार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन डॉ. मो. मुस्तफा ने किया। आभार डॉ. कामिनी ने माना।