सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र (आर सेटी) के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए वस्त्रों का वितरण आज स्थानीय विरियाखेडी स्थित वृद्धाश्रम की महिलाओं को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र की निदेशक श्रीमती उषा फर्नांडिस, रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष श्री महेन्द्र गादिया, डा. सुलोचना शर्मा आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि वृद्धाश्रम के रहवासियों को उनकी आयु के मान से वस्त्र वितरण की व्यवस्था की जाना चाहिए। यहां के रहवासी वृद्ध पुरुषों के लिए भी आर सेटी इसी प्रकार से वस्त्र वितरण की व्यवस्था करे।