भ्रष्टाचार की जंग आरटीआई के संग…, शिवराज की तानाशाही नहीं चलेगी, जो आरटीआई के खिलाफ है वह भ्रष्टाचार के साथ है…, जैसे नारों के साथ पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ रैली निकाली। रैली अांबेडकर चौराहे से शुरू हुई जो प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रोरेट कार्यालय पहुंची।
कार्यालय में राज्यपाल आेपी कोहली के नाम डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा। अांबेडकर सर्कल पर पारस सकलेचा नेकार्यकर्ताओं से कहा शिवराज का बयान व्यापमं घोटाले में उनकी खीझ का प्रतीक है। हम शिवराज के खिलाफ मध्यप्रदेश के हर जिले में आंदोलन करेंगे। कानूनी वाद भी दायर किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 दिसंबर को आईएएस मीट में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ विवादित बयान दिया था। सभा का संचालन व्यापमं संघर्ष समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडवारिया ने किया। अनिल नांदेचा, जाकिर मुन्ना भाई, पीयूष बाफना, बशीर भाई आदि शामिल थे।