इमालवा – रतलाम | अभी मतदान के संबंध में पूरी जानकारी भले ही नहीं आ पाई है लेकिन सट्टा बाजार के भावों के हिसाब से रतलाम शहर विधानसभा सीट पर भाजपा की बढ़त आंकी जा रही है | भावों पर नजर डाले तो जिले में भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट के रूप में जावरा विधानसभा एवं रतलाम ग्रामीण को तथा कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट सैलाना विधानसभा को माना जा रहा है |
चुनावी सट्टे के लिए देश भर में अपनी विशेष पहचान रखने वाले रतलाम के सट्टा बाजार के हिसाब से प्रदेश में 130 से 132 पर कमल खिल सकता है | दूसरी और पंजे को 80 से 82 सीटें मिलने की संभावना मानी जा रही है | इन सौदों पर सट्टा बाजार में अच्छे खासे दांव लग रहे है |
रतलाम शहर में सबसे कम भाव भाजपा प्रत्याशी चेतन्य कश्यप के खुले हैं उनकी जीत पर 55 पैसे का भाव मिल रहा है | कांग्रेस प्रत्याशी अदिति दवेसर जो मतदान के पहले काफी पीछे थी वह अब सट्टा बाजार के हिसाब से दुसरे नंबर पर पहुच गई हैं | उनकी जीत का दाम 2 रूपए चल रहा है | वर्तमान विधायक एवं निर्दलीय प्रत्याशी पारस सकलेचा के जीत के दाम 5 रूपए पर पहुच गए हैं |
सट्टा बाजार के हिसाब से बहुचर्चित मुकाबलें में महू से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अभी भी जीत के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं | वहीँ गृहमंत्री उमा शंकर गुप्ता की हालत पतली मानी जा रही है |
















































