सरकार सबका साथ सब‍का विकास चाहती है यही बात ध्‍येय बनाकर सरकार कार्य कर रही है। शासन द्वारा अल्‍पसंख्‍यकों को योजनाओं के द्वारा दिया जा रहा लाभ लेना हमारा दायित्‍व है। इसलिए हम माननीय प्रधानमंत्रीजी की भावनाओं के अनुसार इन वर्गों के बीच जाकर जाग्रति पैदा कर रहे हैं। जैन समाज शिक्षित है, सम्‍पन्‍न है, लेकिन शासन की योजनाओं की जानकारी लेने व मध्‍यमवर्गीय परिवारों तक पहुँचाने में असफल है। उक्‍त विचार केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग के सदस्‍य श्री सुनील सिंघी द्वारा जैन माईनोरिटी आर्गेनाईजेशन सेल रतलाम द्वारा हनुमानरूण्‍डी में आयोजित अभिनन्‍दन व जनसंवाद कार्यक्रम में व्‍यक्‍त करे। आपने बताया कि अल्‍पसंख्‍यक आयोग के पास 4 हजार 2 सौ करोड़ का बजट है जिसका 70 प्रतिशत उपयोग शिक्षा में होना है। हम अपने बच्‍चों को पढ़ाए, उच्‍च शिक्षित बनाएं। उन्‍होंने समाज के लोगों से कहा कि जैन समाज के बीच आकर उन्‍हें संस्‍था के माध्‍यम से जानकारी देकर लाभ दिलाए और शासन की योजनाएं बताएं। आपने कहा कि मेरा आशय सिर्फ जैन समाज ही नहीं बल्कि सभी अल्‍पसंख्‍यक समाज शासन की योजनाओं का लाभ लें और आयोग को सहयोग करें।

इससे पूर्व रतलाम जिले के दौरे पर आए केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग के सदस्‍य श्री सुनील सिंघी द्वारा अल्‍पसंख्‍यक व मुस्लिम समाज एवं इसाई समाज के प्रतिनिधियों से भेंट की तथा गुरूद्वारा में श्री गुरूसिंह सभा सिक्‍ख समाज के कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष श्री हिम्‍मत कोठारी ने कहा कि सिंघीजी हमारा गौरव बनकर आए हैं। हम इनके द्वारा दी जाने वाली जानकारी से अवगत हो एवं समाज को उन्‍नत बनाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा नवकार मंत्र प्रस्‍तुत किया गया, श्री सिंघीजी का स्‍वागत‍ संस्‍था की ओर से महेन्‍द्र गादिया, अशोक जैन चोटाला, अशोक लाला, विनोद मूणक, किर्ती बड़जात्‍या, चंदनमल दख, हिम्‍मत गेलड़ा, कमलेश पाप‍रीवाल आदि ने किया श्री सिंघी ने कोठारीजी को जन्‍मदिन की शुभकामनायें देकर शाल से सम्‍मान किया। मंच पर मंचासीन सभी संघों के अध्‍यक्ष प्रमुखों ने श्री सिंघी जी का स्‍वागत किया जिनमें चारथुई श्रीसंघ अध्‍यक्ष सुनील ललवानी, आराधना भवन अध्‍यक्ष अशोक लुनिया, साधुमार्गी श्रीसंघ, अध्‍यक्ष चंदनमल छाजेड़, धर्मदास सेवासंघ अध्‍यक्ष शैलेन्‍द्र पिपाड़ा, वर्धमान स्‍थानकवासी संघ अध्‍यक्ष पी.के. जैन खतरगत्‍च संघ अध्‍यक्ष मनोहर छाजेड़, त्रिस्‍तुति संघ के ओ.सी. जैन, तेरापंथ संघ अध्‍यक्ष अशोक बरमेचा, सुधर्म के विजय चाणौदिया, दिगम्‍बर संघ अध्‍यक्ष विनोद डोसी, पोरवाल समाज अध्‍यक्ष चंद्रप्रकाश, दिगम्‍बर संघ के कमलेश पापरीवाल तथा समाज के वरिष्‍ठ श्री फतेह लाल कोठारी ने सिंघीजी का संघ की ओर से स्‍वागत सम्‍मान किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक जैन चोटाला ने किया तथा आभार किर्ती बड़जात्‍या ने माना।