रतलाम. उज्जैन सिंहस्थ के लिए रतलाम से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए कालिकामाता सत्संग हॉल में रहने व खाने-पीने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। 15 अप्रैल से 31 मई तक व्यवस्था कालिकामाता सेवा मंडल ट्रस्ट करेगा। भोजन की व्यवस्था सुबह 11 से दोपहर 1 बजे व शाम 7 से रात 9 बजे तक रहेगी।

सिंहस्थ के लिए मंदसौर, नीमच, बांसवाड़ा सहित अन्य स्थानों के श्रद्धालु रतलाम से गुजरते हैं। इस दौरान वे मंदसौर के पशुपतिनाथ, नीमच की भादवामाता सहित आसपास के मंदिरों में दर्शन भी करते हैं। पिछले सिंहस्थ में कई श्रद्धालु कालिकामाता मंदिर दर्शन करने आए थे।

श्रद्धालुओं के लिए रहेगी व्यवस्था-

कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के राजाराम मोतीयानी ने बताया अगले महीने से सिंहस्थ शुरू हो रहा है। रतलाम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरेंगे। इसे देखते हुए सत्संग हॉल में श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने की व्यवस्था नि:शुल्क रखी है। यह सभी श्रद्धालुओं के लिए रहेगी।

By parshv