रतलाम | स्काउट गाइड स्वावलंबन, अनुशासन, सेवा का पाठ पढ़ाने की कार्यशाला है। व्यक्तित्व विकास, जीवन जीने की कला सिखाता है। यह बात भारत स्काउट गाइड जिला संघ अध्यक्ष डॉ. सुलोचना शर्मा ने लार्ड बेडेन पावेल के जन्म दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
शासकीय हाईस्कूल सेमलिया में समारोह हुआ। जिला मुख्य आयुक्त अजय तिवारी ने कहा यह आंदोलन व्यक्ति को सुसंस्कारित बनाता है। स्काउट गाइड, रेडक्रॉस व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की रैली निकाली गई। स्वागत प्राचार्य सिलास चौहान, प्रधान अध्यापक केआर दडिंग, वरदीराम मालीवाड़, नारायण लाल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल गुणावद, मावि गुणावद, नेगड़दा, घटवास, मातृ भक्ति विद्या मंदिर सेमलिया व शिवनारायण स्वतंत्र रोवर दल के स्काउट गाइड शामिल हुए। संचालन नारायण लाल शर्मा ने किया। आभार जगदीश डोडिया ने माना।