प्लेटफॉर्म 7 के बाहर बनी टिकट खिड़की से लगी अवैध पार्र्किंग हटाने के आदेश करीब एक वर्ष पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य अजय द्विवेदी ने दिए थे। उस पर अमल अब गुरुवार को आरपीएफ ने किया। द्विवेदी मई 2016 में रतलाम आए थे, तब निरीक्षण के दौरान उन्होंने ये आदेश जारी किए थे। गुरुवार को आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने अवैध पार्किग हटवाई व वाहन जब्त भी किए।
दोपहर करीब 12 बजे बाद आरपीएफ बल प्रभारी यादव दल-बल के साथ प्लेटफॉर्म 7 के बाहर पहुंचे। टिकट खिड़की से लगे दुपहिया वाहन को पहले तो हटाने के आदेश जारी किए। जिन्होंने वाहन नहीं हटाए, उन्हें जब्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। इस दौरान बल प्रभारी यादव ने यात्रियों को सख्त लहजे में निर्देश भी दिए कि वाहन को सही पार्र्किंग स्थल पर खड़ा किया जाए।
वाहन तय पार्र्किंग स्थल पर रखें
यात्रियों से अपील करना चाहते है कि वे वाहन तय पार्र्किंग स्थल पर ही रखें। पहले प्यार से समझाएंगे, नहीं माने तो कार्रवाई की जाएगी।
– राकेश कुमार यादव, बल प्रभारी , आरपीएफ