गुणाश्री आदि ठाणा 6 का मंगल प्रवेश बुधवार रतलाम रोड तहसील कार्यालय से ढोल-ढमाकों के साथ नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड, अंबे चौक, सदर बाजार होते हुए जैन उपाश्रय में धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुआ।
धर्मसभा में साध्वी र|गुणाश्रीजी ने कहा हमें जीवन को सार्थक बनाना है, वह भागवान के बताए गए धर्म मार्ग पर चलने का प्रय| करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा मोक्ष के रास्ते पर जाने के लिए संयम अपनाकर अपना रिजर्वेशन पक्का कर सकते हैं। बाजना के मुमुक्षु सुचित पालरेचा की दीक्षा आगामी 14 दिसंबर को बैंगलोर में आचार्य मालव मार्तण्ड मुक्तिसागर म.सा. की निशा में होगी। दीक्षा निर्मित बाजना में 4 दिसंबर से 8 दिसंबर तक महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश चौरड़िया, रमेश चौरड़िया, देवेंद्र पालरेचा, शुभम पालरेचा, विनोदकुमार पालरेचा, डॉ. विमल कोठारी, मुमुक्षु सुचित पालरेचा, सुरेंद्र पालरेचा, मयूर कोठारी, अंशुल पालरेचा, अर्पित बाफना, अशोक पालरेचा, वर्धमान पालरेचा, पुखराजमल पालरेचा आदि धार्मिकजन मौजूद थे।