400 करोड़ के कार्य होंगे लोकार्पित

0

रतलाम।रतलाम दौरे में सीएम शिवराज सिंह चौहान शहर में 7 विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से 17 अवैध कॉलोनियों को वैध घोçष्ात कर उनमें निर्माण कार्यों की शुरूआत के अलावा मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवॉल का निर्माण प्रमुख है। इन कार्यों की लागत करीब 400.10 करोड़ रूपए है।

शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पहली बार शहर को कोई मुख्यमंत्री इतनी सौगात देगा। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया था कि जीत के बाद शहर के विकास के लिए धन की कमी नहीं आडे आने दी जाएगी।

इन कार्यो का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य।

फोरलेन जावरा फाटक तक।

नमकीन क्लस्टर करमदी रोड पर।

महू रोड बस स्टैंड का नवनिर्माण।

आधुनिक एयरकंडीशनर ऑडोटोरियम।

ईश्वरनगर में झुग्गी-झोपड़ी के बजाए 848 आवास निर्माण।

गोल्ड कॉम्प्लेक्स-स्वर्ण व्यवसाय के लिए।

भाजपा में तैयारियां जारी

विधायक कार्यालय पर मुख्यमंत्री दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर की मालवानगर, राजीव नगर, सौभाग्य नगर, श्रृंगी नगर, आदर्श नगर, धीरजशाह नगर, वरदान नगर, महेश नगर, निराला नगर, पटवारी नगर, संजय नगर, इंद्रा नगर स्थित महेश नगर, कोमल नगर, मोहन नगर, शक्तिनगर व सखवाल नगर को वैध करने के लिए मुख्यमंत्री के आने पर इन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि यहां के लोग आयोजन में अधिक आए। इसके बाद 44 कॉलोनियों को वैध करने के लिए होने वाले व्यय की राशि का प्राक्कलन भी नगर निगम तैयार कर रहा है।

….तो बदल दिया कानून को

विधायक ने जब मुख्यमंत्री को बताया था कि शहर में 61 अवैध कॉलोनियों में 12 हजार परिवार व करीब 60 हजार लोग 30 वष्ाोüं से विकास व मूलभूत सुविधा से दूर है तो मुख्यमंत्री ने विशेष्ा आकस्मिक प्रायोजन निधि 2006 में शासन के 2006 के कानून को बदलकर 31 अक्टूबर 2014 को संशोधन कर दिया। इससे इन कॉलोनियों के वैध होने व निर्माण कार्यो का रास्ता साफ हो गया। गत दिनों नगरीय निकाय विभाग ने इन कॉलोनियों में निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ रूपए की राशि मंजूर भी की।

चार घंटे शहर में रहेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 19 अगस्त को चार घंटे रतलाम में रहेंगे। इस वष्ाü यह उनका सबसे लंबी अवधि का दौरा होगा। सोमवार को प्रशासन एवं भाजपा संगठन ने अपने अपने स्तर पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के पहले कार्यक्रम की तैयारी देखी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे का पहले कार्यक्रम चार्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। चार्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे भोपाल से रतलाम के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे रतलाम आएंगे। इसके बाद अपरान्ह 4 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपरान्ह 4.15 बजे बाद उनका भोपाल प्रस्थान का शेड्यूल है।

इस तरह दौरे की तैयारी

कलेक्टर बी चंद्रशेखर ने दौरे को लेकर सोमवार शाम को नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां कार्यक्रम का दूसरा व तीसरा चरण प्रस्तावित है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा, एसडीएम सुनील कुमार झा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

भाजपा संगठन ने भी दौरे की तैयारी को अंतिम रूप दिया। विधायक चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में संगठन पदाधिकारियों ने आईटीआई परिसर में अभिनंदन समारोह की तैयारी देखी। 19 अगस्त को आईटीआई परिसर में दोपहर मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह रखा गया है।