इमालवा-रतलाम। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो तो भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। नकली नोट की समस्या भी नहीं रहेगी। सरकार को इस पर प्राथमिकता से रोक लगाना चाहिए। नागपुर के सीए अतुल देशमुख ने शनिवार को लॉ कॉलेज में यह बात कही। वे अभा ग्राहक पंचायत के वैचारिक मंथन में बोल रहे थे। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में बताया और टैक्स खत्म करने पर जोर दिया।
सांसद दिलीपसिंह भूरिया, मप्र राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, प्रांतीय सचिव कपिल महंत, अनिल झालानी, रमेश पीपाड़ा, माधव काकानी, झमक भरगट, राजेश कटारिया सहित अन्य मौजूद थे। स्वागत प्रतिवेदन सोमेश वर्मा ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत महेश पांचाल, अर्पित उपाध्याय, दीपक जाटव, धर्मेंद्र जैन, पंकज मेहता ने किया।
ग्राहक गीत सचिव कीर्ति गेहलोत देश भक्तिगीत वंदना ने प्रस्तुत किया।
यह कहा :
– बैंक ट्रांजेक्शन पर दो फीसदी टैक्स लगे।
– सभी तरह के टैक्स समाप्त किए जाएं।
– नकद व्यवहार पर टैक्स नहीं लगे।
यह कहा :
– बैंक ट्रांजेक्शन पर दो फीसदी टैक्स लगे।
– सभी तरह के टैक्स समाप्त किए जाएं।
– नकद व्यवहार पर टैक्स नहीं लगे।