जब भी हम किसी धार्मिक स्थान में जाते है तो भगवान के दर्शन करने के बाद लोग उस मंदिर की परिक्रमा करने लग जाते हैं। क्या मंदिर की परिक्रमा करने पर वास्तव मे हमे लाभ प्राप्त होता हैं। जहां ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंदिर कि प्ररिक्रमा करना उचित माना गया है तो वहीं वैज्ञानिक भी परिक्रमा के फायदे से भलिभांति परिचित हैं।

धार्मिक स्थल होता है ऊर्जा से लैस :
प्रत्येक धार्मिक स्थल का वातावरण काफी सुखद होता है, लेकिन इसे हम मात्र श्रद्धा का नाम देते हैं। किंतु वैज्ञानिकों के अनुसार एक धार्मिक स्थल अपने भीतर कुछ ऊर्जा से लैस होता है, यह ऊर्जा मंत्रों एवं धार्मिक उपदेशों के उच्चारण से पैदा होती है। यही कारण है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर जाकर मानसिक शांति मिलती है।

ये है मान्यता :
धार्मिक मान्यता के अनुसार जब गणेश और कार्तिक के बीच संसार का चक्कर लगाने की प्रतिस्पर्धा चल रही थी तब गणेश जी ने अपनी चतुराई से पिता शिव और माता पार्वती के तीन चक्कर लगाए थे। इसी वजह से लोग भी पूजा के बाद संसार के निर्माता के चक्कर लगाते हैं। उनके अनुसार ऐसा करने से धन-समृद्धि होती हैं और जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।