मेष: मनोवांक्षित इच्छाएं पूरी होंगी। पैसा आएगा और प्रियजन से मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनैस में बढ़ोतरी होगी। लघु यात्रा के योग हैं।
वृष: व्यक्तिगत मसलों से तनाव बढ़ेगा। आलस्यवश जरूरी काम पैंडिंग रहेंगे। घरेलु समस्याएं फाइनेंशियल दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।
मिथुन: घर के साज-सामान पर खर्च होगा। फाइनेंशियल प्रयासों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद होने का डर है अतः चुप्पी साधना बेहतर होगा।
कर्क: दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। कड़ी मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाएं। मन की चंचलता वश अनावश्यक विवाद होगा।
सिंह: करीबी मित्र से लाभ होगा। सभी काम आसानी से बनेंगे। अचानक कार्यों में रुकावटे आएंगी। शाम तक फाइनैंशल प्रॉब्लम हल होगी।
कन्या: सजग रहें शारीरिक कष्ट के संकेत हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेवा में दिन बीतेगा। एकत्रित धन को इन्वैस्ट करने से इनकम में बढ़ोतरी होगी।
तुला: कठिनाई के दौर से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। बाहर खाने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक: मनोवांछित वस्तुएं मिलेंगी। पर्सनैलिटी प्रभावशाली बनेगी। पुराने मसले सुलझेंगे। बातचीत के दौरान उलझनों का हल निकलेगा। अप्रिय स्थितियां टलेंगी।
धनु: मित्रों से लाभ होगा। रूटीन काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक चिंताएं घटेंगी। कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान होगा अतः सावधानी बरतें।
मकर: परिजनों से विवाद के संकेत हैं अत: स्वयं पर नियंत्रण रखें। जोखिम से दूर रहें तो अच्छा होगा। परिश्रम के बल पर लाभ होगा।
कुंभ: लघु यात्रा होगी। रोमांस में संकोच न करें। ठाट बाट हेतु खरीदारी करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से रुकावटें हटेंगी। ज्ञान क्षेत्र समृद्ध होगा।
मीन: सौदों में तत्काल लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम तक लेन-देन की चिंता रहेगी। लाभार्जन होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। टैंशन खत्म होगी।