मेष राशि: व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम योग बनेंगे। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।

वृषभ राशि: समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक हो सकती है। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन राशि: हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज़ दुसरों को न बताएं मुसीबत में फंस सकते है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि: लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

सिंह राशि: मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बड़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा संभव है। भवन बदलने के योग बन रहे है।

कन्या राशि: जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे।वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

तुला राशि: अपने विवेक से रुके काम पुरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शारीरिक पीड़ा हो सकती है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर में व बाहर दोनों जगह पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न लें।

धनु राशि: समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा, निवेश शुभ रहेगा। कोई भी जोखिम भरा काम न करें।

मकर राशि: व्यवसाय में उन्नती के अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, चिंता रहेगी।न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि: न चाहते हुए भी आप को दुसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे, तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

मीन राशि: आप जो सोचते है वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते है। स्वविवेक से सोचें, बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।