मेष: क्रोध अनियंत्रित होगा। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं।
वृष: कन्फ्यूजन के कारण असमंजस रहेगा। परिजनों संग मतभेद होगा। आय से अधिक खर्च बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं कम होंगी।
मिथुन: नकारात्मक विचारों के कारण मानसिक व्यग्रता छाएगी। घर का वातावरण उग्र रहेगा। डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं।
कर्क: कार्य सरलता से संपन्न होंगे। शाम में सैर-सपाटे हेतु बहार जाएंगे। सहकर्मी संग निकटता बढ़ेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह: वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बनेगा। दैनिक खर्चे अनियंत्रित होंगे।
कन्या: नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स हेतु अनुकूल समय है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
तुला: मनोबल कम होगा। मित्रवर्ग से विशेष लाभ होगा। व्यापार से लाभ होगा। भावुकता की अधिकता रहेगी। खर्चा अधिक रहेगा।
वृश्चिक: कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। शाम में मित्रों से आर्थिक लाभ होगा।
धनु: कलात्मक चीजों के प्रति रुझान बढ़ेगा। गृहक्लेश के कारण भावनाएं आहत होंगी। कार्यालय में सहकर्मियों से सावधान रहें।
मकर: आकस्मिक व्यय होगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। सेहत बिगड़ेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी।
कुंभ: सांसारिक विषयों पर उदासीनता आएगी। वाद-विवाद के योग हैं। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा।
मीन: कार्यपूर्ति में विलंब के योग हैं। सहकर्मियों का असहयोग रहेगा। दांपत्य में कलह होगी। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा।