राशिफल :2 मार्च 2019 जाने क्या कहता है शनिवार का दिन

0

मेष राशि :– आज के दिन आपके किसी करीबी की तबीयत खराब होने के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं | आज के दिन बिजनेस के किसी भी ऐसी योजना से परहेज करें जिसमें आपको अपने पार्टनर को मनाने में परेशानी हो |

वृष राशि :– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा जिसमें आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे | आज आपको अपना रुका हुआ धन मिलने की संभावना है | बिजनेस में नए सौदों के होने की संभावनाएं रहेंगी | शाम को आप किसी कार्यक्रम में भी जा सकते हैं |

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा हो सकता है तथा आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसे आप बहुत ही अधिक पसंद करते हैं | अपने कार्यस्थल पर आप अच्छे से काम करेंगे | आज के दिन यात्रा करते समय अपने साथ सभी जरूरी कागजात जरूर रखें अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं |

कर्क राशि :- अधिक खर्च होने के कारण आज आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं | हालांकि कुछ समस्याओं का समाधान भी आप आज आसानी से कर पाएंगे जिसके लिए आपको थोड़ा सूझबूझ से काम करना पड़ेगा | आज के दिन अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें |

सिंह राशि :- आज के दिन अपना खाली समय किसी अच्छे कार्य में लगाएं जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा | प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतें | आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

कन्या राशि :- आज के दिन आप अध्यात्म में रुचि लेंगे | धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है | सुबह से काम करने में सफलता जरूर मिलेगी | आय के साधन मैं वृद्धि हो सकती है |

तुला राशि :- वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं।

खर्च अधिक होने के कारण आज आप थोड़ा मानसिक तनाव में रह सकते हैं | खाली समय में किसी भी नए कार्य को करने से बचें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं | आज के दिन आप घर में मौजूद छोटे बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं इससे आपका मन थोड़ा शांत रहेगा |

वृश्चिक राशि :- नए नए काम करने में रुचि बढ़ेगी | आज के दिन आप थोड़ा संभल कर खर्च करें | किसी को भी कर्ज देने से आज के दिन परहेज करें | आय में वृद्धि होने की संभावना है

धनु राशि :- अपने बैंक खातों की जांच परख आज के दिन आप अच्छे से कर ले | ऑफिस में थोड़ा सावधानी बरतें | परिवार के परिजनों का स्वास्थ्य आज के दिन अच्छा रहेगा | आज के दिन आप खुशी महसूस करेंगे |

मकर राशि :- अधिक कार्य होने के कारण आज का दिन आपका काफी व्यस्त रहेगा | सोचे हुए कार्यों को आप आज के दिन पूरा कर सकेंगे | शाम को आपकी जेब मेहमान नवाजी में थोड़ी खाली हो सकती है |

कुंभ राशि :- अधिक खर्च होने के कारण आपका मन आज काफी विचलित रहेगा | शाम होते होते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | परिवार में मेलजोल बढ़ेगा | स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें अन्यथा कोई बीमारी आपको जकड़ सकती है |

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा | सेहत भी ठीक रहेगी | किसी भी कानूनी कागजात पर दस्तखत करने से पहले उसकी ठीक से जांच परख कर लें अन्यथा आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं |