मेष:आज आप सपनों की रंगीन दुनिया में खोए रहेंगे। मन में सकारात्मक भाव रहेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। सूझ-बूझ से काम लें तो आज अतिरिक्त धन लाभ पा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। भाग दौड़ का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें।
वृषभ:दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। मध्याह्न तक किसी प्रकार से जोखिम ना लें, सतर्कता से काम करें। दोपहर के बाद का समय आपके पक्ष में रहेगा। उलझन और परेशानियों में कमी आएगी।
मिथुन:दिन आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में उत्साहजनक स्थिति रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
कर्क:आज अचानक ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की उलझनों से मानसिक थकान महसूस करेंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।
सिंह:कलात्मक और रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। इनसे आप लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें।
कन्या:आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। दोपहर तक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उलझन पर परेशानी रह सकती है। दोपहर बाद से स्थिति में सुधार होगा। अटके कार्यों में प्रगति होगी।
तुला:दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है, उर्जा की कमी महसूस करेंगे। आपकी सफलता मेहनत और लगन पर निर्भर करेगी। आरंभिक असफलता से निराश ना हों। दोपहर के बाद वाणी और व्यवहार को अधिक संयमित रखने की जरूत है।
वृश्चिक:सितारों की स्थिति आज अनुकूल है। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धन का लाभ मिल सकता है। जितनी मेहनत करेंगे उससे बढ़कर सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा।
धनु:परिवार के सदस्यों और मित्रों से तालमेल बनाकर रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक विषयों में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, फायदा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर:कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा, इससे उत्साह में वृद्धि होगी। पुरानी समस्याओं का अंत होगा, प्रयास करते रहने से आज बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। शाम के समय दोस्तों और मित्रों के साथ गुजारेंगे। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा।
कुंभ:आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में नहीं है, दिन सामान्य रूप से बिताएं। आज उतावलेपन में और बिना विचारे कोई बड़ा फैसला ना लें। कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा विशेष फायदेमंद नहीं रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति से बचें।
मीन:लंबे समय से अटके कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें, सफल होंगे। जो लोग आर्थिक निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार में खुशी मिलेगी।