मेष:आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्त्री वर्ग से संभलकर व्यवहार करें, इनसे परेशानी हो सकती है।
वृषभ:चिंता से राहत महसूस करेंगे। कला और सूझबूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन:गणेशजी कहते हैं कि आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी, परंतु थोड़ा विलंब होगा। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। आजीविका के क्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
कर्क:मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ का योग है।
सिंह:चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वादविवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट- कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखें।
कन्या:स्वस्थ रहेंगे कहीं से उपहार भी मिल सकता है। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। अधिकारियों के खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्त्री मित्र लाभदायक साबित होंगे। वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा।
तुला:आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।
वृश्चिक:थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय संभलकर लें।
धनु:क्रोध पर नियंत्रण रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों तथा नए सम्बंधों से परेशानी हो सकती है, संभलकर रहें। किसी कारण से समय पर भोजन मिलने में दिक्कत आएगी। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े- विवाद से दूर रहें।
मकर:कार्यभार और मानसिक तनाव से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।
कुंभ:आज कार्यभार में सफलता यश बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।
मीन:साहित्य और पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक हो सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा।