मेष : वाणी पर संयम रखें नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, समय पर भोजन कर पाना कठिन हो सकता है। खर्च पर संयम रखें। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।

वृषभ  : आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा।

मिथुन : आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य नरम रहेगा, आँखों की तकलीफ हो सकती है। परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा।

कर्क : नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन रहा है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा।

सिंह : उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।

कन्या  : आज चिंतित रह सकते हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा और थकान महसूस करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियो और उच्च अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रह सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें।

तुला : क्रोध और वाद विवाद से बचें। शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु : आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थ और मानसिकरूप से आनंदित रहेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलेगी।

मकर : आज के दिन शारीरिकरूप से आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थ अनुभव करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा।

कुंभ : सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यो में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आर्थिक योजनाएं अच्छी तरह से बना सकते हैं।

मीन : आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रो के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे।