मेष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों मे गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे।

वृष: इच्छित प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रबल भाग्य से बिगड़े काम बनेंगे। जायदाद के मामले सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुडेंगें।

मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रोपर्टी में निवेश से फायदा नहीं होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।

कर्क: दोस्तों के व्यवहार से हैरानी होगी। जटिल कार्य मे मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। मानसिक तनाव मे राहत मिलेगी।

सिंह: भाग्य से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी भी पैदा होगी। व्यय अत्यधिक हो सकता है।

कन्या: परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। परिवार संग शाम को डिनर पर बहार जाएंगे।

तुला: कम दामों के कारण घटिया चीज खरीदेने से बचें। बड़ी डील फाइनल होगी। रोमांस हेतु दिन शुभ है। दूसरों को सलाह देने से बचें।

वृश्चिक: फाइनैंशियल कागजात संभालकर रखें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। प्रेमी को समय देंगे। परिजनों से सही राय मिलेगी।

धनु: आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा। कम समय में सारा काम निपटाएंगे।

 

मकर: सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। गलत व्यक्ति के सम्पर्क से दूर रहें। साख पर आंच आ सकती है।

 

कुंभ: सहयोगी काम-काज में मदद करेंगे। रोमांस में कोई आपसे आकर्षित होगा। शादीशुदा जीवन रोमांचित रहेगा। जीवन में उत्साह रहेगा।

 

मीन: प्रशंसा मिलेगी। तन्मय होकर कुछ नया करेंगे। छुट्टी के दिन घूमना फिरना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे।