मेष: पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन के योग हैं। खोई हुई वस्तु मिलेगी। विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा।
वृष: अपूर्ण कार्य पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे।
मिथुन: विद्यार्थियों हेतु समय ठीक है। विवाद होगा व मानभंग की स्थिति झेलनी पड़ेगी। संतान की चिंता रहेगी। खर्च अधिक रहेगा।
कर्क: स्फूर्ति में कमी आएगी। परिजनों संग विवाद से मन में दुख होगा। अत्यधिक धन व्यय होगा। सामाजिक मानहानि के योग हैं।
सिंह: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। मन उद्वेग रहित रहेगा। भाग्यवृद्धि के योग हैं। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी।
कन्या: मीठी भाषा से लोग प्रभावित होंगे। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। मित्रों से भेंट होगी।
तुला: आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वैचारिक दृढ़ता रहेगी।
वृश्चिक: वाणी पर संयम रखें। स्वभाव उग्र रहेगा। मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। चोट लगने के योग हैं। वाद-विवाद के योग हैं।
धनु: सामाजिक क्षेत्र से लाभ होगा। परिजनों संग समारोह में जाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। सिंगल्स को पार्टनर मिलने के योग हैं।
मकर: घरेलू आनंद का अनुभव होगा। मित्रों संग भेंट से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार हेतु यात्रा करेंगे। व्यावसायिक धन-वृद्धि के योग हैं।
कुंभ: शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आलस्य बना रहेगा। प्रोफैशन में अधिकारीगण से कटुता रहेगी। आनंद-प्रमोद हेतु धन खर्च होगा।
मीन: क्रोध पर संयम रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। घरेलू संबंधों में नकारात्मकता आएगी। ईश्वरीय कृपा से मार्गदर्शन होगा।