मेष: गैर सांस्कारिक कार्य में मन आकर्षित होगा। मन अरुचि का शिकार रहेगा। शाम तक उलझे हुए विवादों का समाधान निकलेगा।
वृष: न्याय की अवहेलना समस्याएं देगी। रीटेल क्षेत्र में निवेश का प्लान बनेगा। एजुकेशन से करियर सुधरेगा। पार्टनर से मतभेद होंगे।
मिथुन: पुरानी समस्या मिटेगी। चीजों पर मन लालायित होगा। स्टूडैंट्स को ग्रह अनुकूलता से लाभ होगा। करियर को नई दिशा मिलेगी।
कर्क: मन अस्थिर रहेगा। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। धोखाधड़ी का शिकार होंगे। मित्रों के व्यवहार में बदलाव आएगा।
सिंह: बिजनैस में मंदी से काम पैंडिंग रहेंगे। समय निवेश में हानि के संकेत दे रहा है। परिजनों का उत्तरदायित्व चिंतित करेगा।
कन्या: काम बिगड़ने से मनोबल कमजोर होगा। निजी व पारिवारिक जीवनशैली में बदलाव आएगा। जरूरी काम पहले संपन्न करें।
तुला: आर्थिक तंगी वश परिजनों से मनोमालिन्य बढ़ेगा। जीवनसाथी का भाग्योदय होगा। रोजगार में सफलता से धन लाभ होगा।
वृश्चिक: आकस्मिक धन लाभ से मानसिक चिंता मिटेगी। निकटजन सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखेंगे। अटका हुआ धन मिलने के योग हैं।
धनु: कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा। नए तरह के कामकाज का आयोजन होगा। बिगड़े स्वास्थ्य हेतु डॉक्टर की सलाह लेंगे।
मकर: अधिकारी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ेगा। लाभ कम मिलेगा। पैरेंट्स हेतु चिंतित रहेंगे।
कुंभ: समय पक्ष में है। प्रेरणा से सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे। छिटपुट लाभ का अवसर मिलेगा। कटुभाषा पर संयम रखें।
मीन: समय स्थान परिवर्तन के संकेत दे रहा है। फिजूलखर्ची व आर्थिक दबाव बना रहेगा। कर्जों के कारण प्रतिष्ठा पर दाग लगेगा।