कोलकाता। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे एकदिवसीय मैच की पहले सत्र की समापि्त के दौरान सम्मानित किया। धौनी को क्रिकेट जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने धौनी की कप्तानी में दो विश्व कप खिताब (एकदिवसीय विश्व कप और टी-20 विश्व कप) और चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता। भारत के पहले एकदिवसीय विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने धौनी को क्रिस्टल ट्रॉफी से सम्मानित किया। कपिल द्वारा धौनी को सम्मानित किए जाने के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूद 55,000 दर्शक धौनी-धौनी चिल्ला रहे थे। भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में धौनी ने 134 रनों का योगदान दिया है।

By parshv