भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. गंभीर ने दो साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी की. जो उनके इस जन्मदिन बेहद खास बना रही है. हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ गंभीर ने बेहद ही शानदार बल्लेबाजी कर अपनी शानदार फॉर्म में होने के संकेत दिए.

टीम इंडिया का ‘गंभीर’ बल्लेबाज
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया में साल 2003 में डेब्यू किया. लेकिन उनका करियर उतार चढ़ाव भरा रहा. 2007 टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में गंभीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम इंडिया की जीत में बेहद अहम रोल निभाया था.

वनडे में गंभीर का प्रदर्शन
गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए 147 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया है. जिसमें उन्होंने 85.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 5238 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने हर तरह की विकटों पर रन बनाए हैं.

टी ट्वेंटी में गंभीर का जलवा
गौतम गंभीर को टी ट्वेंटी मुकाबलों का माहिर बल्लेबाज माना जाता है. उन्होंने भारत के लिए 37 टी-20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. जिसमें उन्होंने 119.02 के स्ट्राइक रेट के साथ 932 रन बनाए और सात अर्धशतक भी शामिल हैं. आईपीएल जैसी लीग में उनके बल्ले ने खूब रन बटौरे हैं.

टेस्ट में भी बेस्ट रहे हैं ‘गंभीर’
टेस्ट मुकाबलों में गौतम गंभीर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है. उन्होंने 57 टेस्ट मैचों की 102 पारियों में 42.52 की औसत के साथ 4125 रन बनाए हैं. जिसमें नौ शतक, 22 अर्धशतक और एक दोहरा शतक भी शामिल हैं. हाल ही खेली गई न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी.

गंभीर की कुछ यादगार पारियां
गौतम गंभीर की गिनती बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में होती हैं. उन्होंने अपना पहला वनडे पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2005 में जड़ा था. 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए गंभीर को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला.

केकेआर को आईपीएल का खिताब दिलाया
गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में आईपीएल टीम केकेआर को दो बार खिताबी जीत दिलाई. गौतम गंभीर 28 अक्टूबर 2011 को नताशा जैन के साथ शादी के बंधन में बंधे. उनकी एक बेटी आजीन है, जिसका जन्म एक मई 2014 में हुआ. गंभीर के इस जन्मदिन पर गंभीर के फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो टीम इंडिया में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरते रहें

By parshv