तो कल खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को धो डाला। धोनी ने धूमधड़ाके की मदद से चेन्नई ने दिल्ली को 33 रन से शिकस्त दे दी और एक बार फिर प्वाइंट्स टेबल में पहली पोज़ीशन हासिल कर ली।खूब दौड़ी चेन्नई एक्सप्रेसजी हां धोनी के धूमधड़ाके के दम पर एक बार फिर चेन्नई एक्सप्रेस फुल स्पीड में दौड़ी और जीत की गाड़ी को आगे बढ़ाते हुए 11वीं जीत दर्ज करके एक बा… 
तो कल खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को धो डाला। धोनी ने धूमधड़ाके की मदद से चेन्नई ने दिल्ली को 33 रन से शिकस्त दे दी और एक बार फिर प्वाइंट्स टेबल में पहली पोज़ीशन हासिल कर ली।खूब दौड़ी चेन्नई एक्सप्रेसजी हां धोनी के धूमधड़ाके के दम पर एक बार फिर चेन्नई एक्सप्रेस फुल स्पीड में दौड़ी और जीत की गाड़ी को आगे बढ़ाते हुए 11वीं जीत दर्ज करके एक बार फिर प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई। चेन्नई ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 33 रन से मात दी।धूम धूम धोनीचेन्नई ने चेपॉक के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। सुपरकिंग्स को हसी और विजय ने विस्फोटक शुरूआत दिलाई लेकिन पहले विजय रन आउट हुए और फिर उमेश यादव की बाउंसर पर हसी आउट हो गए। हसी ने 26 तो वहीं विजय ने 31 रन बनाए लेकिन इसके बाद धोनी ने चौकों छक्कों की बारिश शुरू कर दी। धोनी ने पठान की गेंद पर छक्का जड़कर शुरूआत की और फिर नेहरा के ओवर में 16 रन बटोरे। यही नहीं इसके बाद 19वें ओवर में धोनी ने नेहरा की धुनाई करते हुए 18 रन ठोंक दिए। इस बीच धोनी ने सीज़न सिक्स में अपनी तीसरी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। माही ने मैजिकल पारी खेलते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 58 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे और चेन्नई ने 20 ओवर में खड़ा किया 168 रन का स्कोर।डेयरडेविल्स की 11वीं हार169 रन के स्कोर का पीछा करते हुए मोहित शर्मा की दूसरी ही गेंद पर सहवाग बिना खाता खोले चलते बनें। इसके बाद डेयरडेविल्स को झटके पर झटके लगते रहे। अश्विन, ब्रावो, मोहित और मॉर्कल की चौकड़ी ने दिल्ली का दम निकाल दिया। सिर्फ कप्तानी कर रहे वॉर्नर ने दिल्ली की लाज बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डेयरडेविल्स को 11वीं शिकस्त नहीं टाल पाए। वॉर्नर ने 44 रन की पारी खेली और डेयरडेविल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना पाई। चेन्नई की तरफ से मॉरक्ल ने 3 विकेट लिए जबकि मोहित अश्विन और ब्रावो ने 2-2 शिकार किए।चेन्नई की इस जीत ने उसकी टॉप टू में फिनिश करके फाइनल के लिए दो मौकों का दावा भी मज़बूत किया है।