धोनी के जिगरी दोस्त संतोष लाल ज़िंदगी की जंग हार गए हैं। पेंक्रियाज़ इंफेक्शन के चलते उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया है। उन्हें बुधवार को रांची से एयर एंबुलेंस के ज़रिए यहां लाया गया था।महेंद्र सिंह धोनी संतोष लाल के इलाज में हर मुमकिन मदद कर रहे थे। वह अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों से भी लगातार संपर्क में थे।सूत्रों के मुताबिक दोस्…
धोनी के जिगरी दोस्त संतोष लाल ज़िंदगी की जंग हार गए हैं। पेंक्रियाज़ इंफेक्शन के चलते उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया है। उन्हें बुधवार को रांची से एयर एंबुलेंस के ज़रिए यहां लाया गया था।महेंद्र सिंह धोनी संतोष लाल के इलाज में हर मुमकिन मदद कर रहे थे। वह अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों से भी लगातार संपर्क में थे।सूत्रों के मुताबिक दोस्त की बीमारी के चलते धोनी अमेरिका से भारत आने की तैयारी भी कर रहे थे। संतोष लाल धोनी के वही दोस्त हैं जिन्होंने धोनी के फेवरेट हेलीकॉप्टर शॉट को ईजाद किया था हालांकि इस शॉट को धोनी के नाम से ही जाना जाता है, लेकिन धोनी ने खुद संतोष लाल को इस शॉट का श्रेय दिया था।