आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और पुणे वॉरियर्स के बीच। राजस्थान की नजरें इस मैच को जीतकर जीत की हैट्रिक पर लगी है जबकि दो मैच गंवा चुकी है पुणे की टीम को है पहली जीत की तलाश।राजस्थान लगाएगी जीत की हैट्रिक!आईपीएल अलग छह में अब तक अपने दोनों मुकाबलों में राजस्थान ने बोला है हल्ला। द्रविड़ के दमदार रॉयल्स का चल रहा है जोरो शोरों से टशन।… जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे राजस्‍थान रॉयल्‍सआज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और पुणे वॉरियर्स के बीच। राजस्थान की नजरें इस मैच को जीतकर जीत की हैट्रिक पर लगी है जबकि दो मैच गंवा चुकी है पुणे की टीम को है पहली जीत की तलाश।राजस्थान लगाएगी जीत की हैट्रिक!आईपीएल अलग छह में अब तक अपने दोनों मुकाबलों में राजस्थान ने बोला है हल्ला। द्रविड़ के दमदार रॉयल्स का चल रहा है जोरो शोरों से टशन। टीम की कमान एक्सपीरियंसड द्रविड़ के हाथों में है लेकिन वो अपने बल्ले से युवा बल्लेबाजों को दे रहे हैं मात। बल्लेबाज के तौर पर रॉयल्स में रहाणे और स्टुअर्ट  बिन्नी जैसे देसी सितारे भी दिखा रहे हैं दम। वहीं वॉटसन से टीम को अभी धमाके का इंतज़ार है। राजस्थान की असली ताकत है गेंदबाज़ी श्रीसंथ, टैट, सिद्दार्थ त्रिवेदी की तिकड़ी लय में है तो कूपर कर रहे हैं अपने मीडियम पेस के कमाल। साथ ही शुक्ला की रफ्तार का रंग भी देखने को मिल रहा है।पुणे को पहली जीत की तलाशसीजन सिक्स में पुणे वॉरियर्स अब तक नजर आ रही है बेहद कमजोर। मैथ्यूज की कप्तानी में इस टीम को अब तक दोनों मैच में नसीब हुई है हार। टीम में युवराज सिंह हैं सबसे बड़े स्टार लेकिन अनफिट होने की वजह से वो नहीं खेल सके थे पंजाब के खिलाफ पिछला मुकाबला जिसका हुआ टीम को दोहरा नुकसान बल्लेबाज़ी के अल्वा उनकी फिरकी को भी मिस किया वॉरियर्स ने लेकिन पुणे के लिए खुशखबरी यह है कि युवी अब फिट हैं और राजस्थान के खिलाफ खेलने को तैयार।टीम को युवी के अलावा उथप्पा, सैम्युल्स और रॉस टेलर जैसे दमदार खिलाड़ियों से भी बेसब्री से रन बनाने की उम्मीदें होंगी। वहीं बॉलिंग अटैक की बात की जाए तो डिंडा और भुवनेश्वर पर एक बार फिर होगी बड़ी जिम्मेदारी। वहीं राहुल शर्मा को भी अपनी फिरकी से करना होगा विराधियों को फुस्स ताकि खोल सके सीजन सिक्स में पुणे का खाता। देखना होगा शिल्पा के रॉयल्स जमाते हैं जीत की हैट्रिक या फिर पुणे के वॉरियर्स की खत्म होती है जीत की तलाश।

By parshv