विवादों के बावजूद देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी ब्रांड भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एम एस धोनी माने जाते हैं। लेकिन अगले कप्तान के रूप में पेश किए जाने वाले विराट कोहली अब मैदान के बाहर भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।मीडिया ट्रैकिंग एजेंसी टैम के मुताबिक विज्ञापनों के जरिए कोहली की टीवी पर मौजूदगी में पिछले एक साल के दौरान 200 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है।

और केवल ऐसा नहीं कि वह टेलीविजन पर पहले से कहीं ज्यादा दिखने लगे हैं, बल्कि कोहली को एंडोर्समेंट से होने वाली कुल कमाई भी बढ़कर 40 करोड़ रुपए पहुंच गई है।दिल्‍ली के धमाकेदार बल्लेबाज की सालाना एंडोर्समेंट फीस पिछले साल 3 करोड़ रुपए प्रति ब्रांड से बढ़कर इस साल 6 करोड़ रुपए प्रति ब्रांड पहुंच गई है।

कोहली ने हाल में अपने पोर्टफोलियो में नेस्ले मंच और सिंथॉल डियो स्प्रे जोड़ा है और जल्द ही वह शैम्पू, टॉय और लैपटॉप ब्रांड को लेकर करार करने वाले हैं।

By parshv