आईपीएल के छठे सीजन में मुंबई इंडियंस कुछ खास नहीं कर पाई है। इसी खराब पर्फोरमेंस पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने खेद जताते हुए कहा कि मेरी और सचिन की खराब फॉर्म का असर टीम पर पड़ा रहा है।पारी की शुरूआत करने वाले पॉन्टिंग और तेंदुलकर पांच में से सिर्फ दो मैचों में अर्धशतकीय साझेदारियां कर सके हैं। तीन मैचों में तो मुंबई ने पहले ही ओवर मे… तेंदुलकर और मुझे बेहतर खेलना होगा: पॉन्टिंगआईपीएल के छठे सीजन में मुंबई इंडियंस कुछ खास नहीं कर पाई है। इसी खराब पर्फोरमेंस पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने खेद जताते हुए कहा कि मेरी और सचिन की खराब फॉर्म का असर टीम पर पड़ा रहा है।पारी की शुरूआत करने वाले पॉन्टिंग और तेंदुलकर पांच में से सिर्फ दो मैचों में अर्धशतकीय साझेदारियां कर सके हैं। तीन मैचों में तो मुंबई ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया।उन्होंने कहा, टूर्नामेंट में पांच मैच हो गए हैं। हम दोनों को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिये था। यदि हमें जीत की लय कायम रखनी है और खिताब जीतना है तो हर किसी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम में से कोई भी ऐसा कर नहीं सका है। मैं इन मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकता था।पॉन्टिंग ने पांच पारियों में 52 रन बनाये जबकि तेंदुलकर ने इतने ही मैचों में 69 रन बनाये हैं।  

By parshv