पांच साल पहले रंगीन रण में हुआ था थप्पड़ कांड और उस थप्पड़ की गूंज लंबे वक्त तक रही थी हर किसी के जेहन में ताजा लेकिन अब पांच साल बाद थप्पड़ खाने वाला क्रिकेटर एस श्रीसंथ कह रहा है कि उसे तो कभी थप्पड़ मारा ही नहीं गया।पूरी दुनिया ने देखा था कि झमाझम क्रिकेट के पहले सीजन में मैदान पर बिलख बिलख पर रोए थे तेज गेंदबाज श्रीसंथ और रोने की वजह बताई गई थी… 
पांच साल पहले रंगीन रण में हुआ था थप्पड़ कांड और उस थप्पड़ की गूंज लंबे वक्त तक रही थी हर किसी के जेहन में ताजा लेकिन अब पांच साल बाद थप्पड़ खाने वाला क्रिकेटर एस श्रीसंथ कह रहा है कि उसे तो कभी थप्पड़ मारा ही नहीं गया।पूरी दुनिया ने देखा था कि झमाझम क्रिकेट के पहले सीजन में मैदान पर बिलख बिलख पर रोए थे तेज गेंदबाज श्रीसंथ और रोने की वजह बताई गई थी मुंबई की हार के बाद हरभजन का श्रीसंथ को चांटा जिसके बाद भज्जी पर हुई थी कड़ी कार्यवाई और उन्हें कर दिया गया था आईपीएल के पहले सीजन से आउट। लेकिन 5 साल बाद जागे हैं श्रीसंथ और उन्होंने किया है ट्विटर के जरिए सनसनीखेज खुलासा। श्रीसंथ कह रहे हैं कि असल में थप्पड कांड तो हुआ ही नहीं था और अब खुलासे की वजह श्रीसंथ बता रहे हैं गंभीर-विराट के विवाद की तुलना उनके और भज्जी के थप्पड़ कांड से करना।श्रीसंथ ने कहा, ‘मुझे यह देखकर बहुत दुखा हुआ कि गंभीर-कोहली के झगड़े की तुलना स्लेपगेट से की जा रही है। मुझे लगता है अब कि लोगों को सच्चाई बताई जानी चाहिए। भज्जी ने मुझे कभी थप्पड नहीं मारा। मै चाहता हूं कि आईपीएल का असली घटना वाला वीडियो सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि सच सामने आ सके। वीडियो आईपीएल के पास है, मैं मैच के बाद भज्जी से हाथ मिलाने गया था, वो हार चुका था और हार के बाद उसने मुझे कोहनी मारी।’यही नहीं श्रीसंथ का तो यह भी कहना है कि सिर्फ हरभजन ही नहीं बल्कि कुछ और खिलाड़ियों ने मिलकर यह पूरी घटना प्लान की थी। उन्हें घटना के बाद झूठ बोलने को कहा गया और हरभजन ने उनके साथ धोखा किया है। मैं भावुक हो गया था क्योंकि मुझे पता चला कि पूरा घटनाक्रम कुछ लोगों ने मिलकर प्लान किया हुआ था। बुरा लग रहा है कि मीडिया फिर वही बातें कर रहा है थप्पड, स्लैप लेकिन आपको सच्चाई का नहीं पता। तब हर किसी ने मुझे जिम्मेदार ठहराया क्योंकि मैं भावुक हो गया था लेकिन कौन भावुक नहीं होगा जब आपको पता चलेगा कि जिस व्यक्ति की आप बहुत इज्जत करते हो वो असल में धोखेबाज है।