धोनी बने भारत के सबसे सक्‍सेसफुल टेस्‍ट कैप्‍टन

0

भारतीय क्रिकेट कप्‍तान ने महेंद्र सिंह धोनी ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है वह भारत के सबसे सक्‍सेसफुल कैप्‍टन बन गए हैं। हैदराबाद में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 135 रन से हराया, जो धोनी की कप्तानी में उसकी रिकॉर्ड 22वीं जीत है।धोनी के नाम क्रिकेट में वैसे तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन टेस्‍ट मैचों में 22वीं जीत के साथ ही वह… धोनी बने भारत के सबसे सक्‍सेसफुल टेस्‍ट कैप्‍टन

भारतीय क्रिकेट कप्‍तान ने महेंद्र सिंह धोनी ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है वह भारत के सबसे सक्‍सेसफुल कैप्‍टन बन गए हैं। हैदराबाद में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 135 रन से हराया, जो धोनी की कप्तानी में उसकी रिकॉर्ड 22वीं जीत है।धोनी के नाम क्रिकेट में वैसे तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन टेस्‍ट मैचों में 22वीं जीत के साथ ही वह भारत के सबसे सफल कप्‍तान बन गए हैं, उन्‍होंने पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ इस रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया है। धोनी ने सौरव गांगुली के रिकार्ड को तोड़ा, जिनकी अगुवाई में भारत ने 49 टेस्ट मैच खेले और 21 में जीत दर्ज की। धोनी की अगुवाई में भारत ने अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 22 में जीत और 12 में हार मिली, जबकि बाकी 11 मैच ड्रॉ रहे। यही नहीं धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर कप्तानी का रिकॉर्ड शत प्रतिशत रखा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय धरती पर 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और इन सभी में टीम जीत हासिल करने में सफल रही। इसके विपरीत ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड शून्य है। धोनी ने वहां जिन तीन मैचों में कप्तानी की उन सभी में भारत को हार मिली।धोनी-गांगुली के बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान हैं। अजहर की कप्तानी में भारत ने 47 मैचों में से 14 में जीत हासिल की, जबकि इतने ही मैच उसने गंवाए। सुनील गावस्कर और मंसूर अली खां पटौदी की कप्तानी में टीम ने 9-9, राहुल द्रविड़ की अगुवाई में 8, बिशन सिंह की बेदी की कप्तानी में 6, जबकि अजित वाडेकर, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में 4-4 मैच में जीत दर्ज की है।उधर भारत ने चौथी बार ऑरस्ट्रेलिया को पारी के अंतर से हराया। इससे पहले उसने कोलकाता में 1998 में पारी और 219 रन, 1979 में मुंबई में पारी और 100 रन और 1978 में सिडनी में पारी और दो रन से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह कुल 22वीं जीत है, जो किसी भी देश के खिलाफ उसका सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। भारत की यह कुल मिलाकर 117वीं जीत है।